For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129310205
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। | 

अजमेर न्यूज़: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में,

Post Views 01

April 30, 2026

1 मई से मृदंग सिनेमा में शाम 5:00 बजे और 8:00 बजे रहेंगे 2 शो शनिवार और रविवार को दोपहर 2:00 बजे 5:00 बजे और 8:00 रहेंगे 3 शो,

170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में,
1 मई से मृदंग सिनेमा में शाम 5:00 बजे और 8:00 बजे रहेंगे 2 शो शनिवार और रविवार को दोपहर 2:00 बजे 5:00 बजे और 8:00 रहेंगे 3 शो,

गुरुवार को मृदंग सिनेमा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जादूगर सम्राट शाका ने बताया कि मोबाइल और ओटीटी के जमाने में अब मनोरंजन घरों में उपलब्ध है लेकिन जो फेस टू फेस मनोरंजन देखने का मजा है वह स्टेज के माध्यम से ही आ सकता है।अजमेर में जादूगर शाका का जादुई शो 1 मई से शुरू, रोमांचक करतबों का मिलेगा भरपूर आनंद
अजमेर में मनोरंजन प्रेमियों के लिए खास आकर्षण लेकर आ रहे हैं जादूगर सम्राट शाका। 1 मई से मृदंग सिनेमा में उनके भव्य मैजिक शो “द ग्रेट मैजिक शो” का आयोजन किया जाएगा। यह शो रहस्य, रोमांच और अद्भुत जादुई करतबों से भरपूर होगा, जो दर्शकों को 1200 सेकंड तक लगातार रोमांचित करेगा।
इस शो की खास बात यह है कि इसमें कई हैरान कर देने वाले जादुई प्रयोग देखने को मिलेंगे। दर्शक हवा में उड़ती राजकुमारी, खतरनाक ब्लेड फैक्ट्री का रहस्य, एक लड़की का गोरिल्ला में बदलना और लड़की को दो टुकड़ों में काटने जैसे रोमांचक करतबों का लाइव अनुभव कर सकेंगे। जादूगर शाका अपने खलनायक अंदाज में भी नजर आएंगे, जो शो को और भी दिलचस्प बनाएगा।
आयोजकों के अनुसार, शो रोजाना शाम 5 बजे और रात 8 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं शनिवार और रविवार को दर्शकों की सुविधा के लिए दोपहर 1 बजे अतिरिक्त शो भी रखा गया है। इस प्रकार वीकेंड पर कुल तीन शो होंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग इस जादुई अनुभव का आनंद ले सकें।
विशेष रूप से स्कूलों के लिए भी आकर्षक ऑफर दिया गया है। स्कूल ग्रुप बुकिंग पर विशेष छूट की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे बच्चों को भी इस अनोखे जादुई संसार से रूबरू होने का मौका मिलेगा। साथ ही डायनासोर भी रूबरू देखने का मौका मिलेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन एमएस मीडिया एवं प्रचार द्वारा किया जा रहा है। अग्रिम बुकिंग के लिए इच्छुक दर्शक 9828012365 और 9413622776 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अजमेर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा यह जादुई शो निश्चित ही शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved