For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान

Post Views 11

May 1, 2026

गर्मी में प्यासे परिंदों के लिए बनी जीवन की आस – सांभर में मानवता की मिसाल

सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान

सांभरलेक रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी
जयपुर जिले के सांभर कस्बे में वैशाख सुदी पूर्णिमा एवं बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर उपखंड पत्रकार संघ द्वारा सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
सांभर उपखंड कार्यालय परिसर में उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल के कर कमलों से परिंडे लगाए गए। वहीं अभिभाषक संघ कार्यालय में अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश नागू के नेतृत्व में भी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
इस दौरान उपखंड पत्रकार संघ के संरक्षक डब्लू गोस्वामी, अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा सहित कई अधिवक्ता, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने इस पहल की सराहना करते हुए आमजन से अपील की कि हर घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाए।
वहीं अभिभाषक संघ अध्यक्ष गिरीश नागू ने इसे पुण्य कार्य बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।
उपखंड पत्रकार संघ अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी में बेजुबान जीवों के लिए परिंडे लगाए जा रहे हैं और आमजन को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
“गर्मी में प्यासे परिंदों के लिए बनी जीवन की आस – सांभर में मानवता की मिसाल”