Post Views 21
May 1, 2026
चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,
2 और 3 मई और 9 और 10 मई को GLO खेल मैदान पर होगा डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सक स्ट्रेच के बीच अपने लिए कुछ वक्त निकल रहे हैं। इसी की रूपरेखा तैयार करते हुए मेडकप अजमेर 2026 एक डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के ओनर जेएलएन मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर अनिल सामरिया, गेटवेल हॉस्पिटल से डॉक्टर राजा मेहता, के जी स्टोन हॉस्पिटल से डॉक्टर कुलदीप शर्मा, आईएस हॉस्पिटल से डॉक्टर जयप्रकाश केवलानी, पारस हॉस्पिटल से डॉक्टर राजकुमार खाजगीवाल और डॉ मीनल खासगीवाल, समर्पण हॉस्पिटल से डॉक्टर श्रवण कुमार की टीमें भाग ले रही है।
यह केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं एक उत्सव है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के माध्यम से डॉक्टर अनिल सामरिया ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट को ज्यादा भव्य और रोमांचक बनाने के लिए एक ऑक्शन का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया गया था। जिसमें अजमेर शहर की समस्त डॉक्टर्स को चार टीमों में विभाजित किया गया। इस आयोजन में 2 मई को उद्घाटन मैच, 3 मई को लीग मैच, 9 मई को लीग मैच और 10 मई को ग्रैंड फाइनल होगा जो की GLO खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved