For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129548335
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में,

Post Views 31

May 1, 2026

महिला मोर्चा की महिलाओं ने थाने में घुसकर नेताजी पर डाली काली स्याही,एसपी ने थाना अधिकारी सहित संत्री और ड्यूटी ऑफिसर को किया निलंबित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में,
भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार, महिला मोर्चा की महिलाओं ने थाने में घुसकर नेताजी पर डाली काली स्याही,एसपी ने थाना अधिकारी सहित संत्री और ड्यूटी ऑफिसर को किया निलंबित


अजमेर में कांग्रेस के आईटी सेल के नेता पीयूष सुराणा के फेसबुक पेज पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर की गई अश्लील और अभद्र टिप्पणी के बाद अजमेर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया जहां भाजपा नेता द्वारा कांग्रेसी नेता सुराणा के खिलाफ गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया तो वहीं पुलिस द्वारा सुराणा को गिरफ्तार करने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने थाने में घुसकर पीयूष राणा के ऊपर काली शेष रख दी जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया देर रात तक परस्पर दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर दिए गए वहीं इस मामले में एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देश पर थाना अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को दी गई है। 
एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद गंज थाना पुलिस ने उन्हें थाने पर बुलाया था। भाजपा शहर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में महिला कार्यकर्ताओं ने सुराणा पर काली स्याही डाल दी।

मामले में पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज किए हैं। मामले की जांच दरगाह थाना प्रभारी को दी गई है।जानकारी मिलने के बाद तुरंत एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ मौके पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी महावीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और कॉन्स्टेबल उदय को लाइन हाजिर किया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम की कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved