For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129742826
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तारागढ़ की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र |  Ajmer Breaking News: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए |  Ajmer Breaking News: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को  |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, |  Ajmer Breaking News: सिंधी लेडीज क्लब द्वारा आयोजित “कैरैक्टर कार्निवल” कार्यक्रम शहर में उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों का शानदार संगम बनकर सामने आया।  |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी ने अपने सत्र की शुरुआत की |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बैग स्नैचिंग का प्रयास, CCTV में कैद हुए बाइक सवार बदमाश |  Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को 

Post Views 21

May 2, 2026

सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान कई खादिम, अधिवक्ता और पक्षकार कोर्ट में मौजूद रहे।

दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को 

 ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संकट मोचन महादेव शिव मंदिर होने के दावे को लेकर दायर याचिका पर सिविल कोर्ट में शनिवार को सुनवाई के दौरान माहौल काफी गरमाया रहा। मामले में पक्षकार बनने के लिए दाखिल 12 अलग-अलग आवेदनों पर विस्तृत बहस हुई, जिसे कोर्ट ने गंभीरता से सुना।

सुनवाई के दौरान महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार सहित कई लोगों ने वादी और प्रतिवादी बनने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता की ओर से दाखिल याचिका को लेकर भी अदालत में कानूनी तर्क रखे गए।

याचिकाकर्ता के वकील संदीप कुमार ने बताया कि 1/10 के तहत 12 आवेदन कोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं, जिन पर सुनवाई हुई। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों का विरोध भी किया गया है और कोर्ट से आग्रह किया गया है कि केवल उन्हीं पक्षकारों को शामिल किया जाए, जो तथ्यात्मक रूप से मामले के निस्तारण में सहयोग कर सकें।

वहीं दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने भी कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह एक धार्मिक स्थल है, इसलिए सबसे पहले खादिमों को सुना जाना चाहिए। उन्होंने देश के मौजूदा माहौल को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि दरगाह में हर धर्म के लोग आस्था के साथ आते हैं, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान कई खादिम, अधिवक्ता और पक्षकार कोर्ट में मौजूद रहे।

फिलहाल अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 6 मई तय की है। अब इस संवेदनशील मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved