For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129742678
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तारागढ़ की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र |  Ajmer Breaking News: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए |  Ajmer Breaking News: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को  |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, |  Ajmer Breaking News: सिंधी लेडीज क्लब द्वारा आयोजित “कैरैक्टर कार्निवल” कार्यक्रम शहर में उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों का शानदार संगम बनकर सामने आया।  |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी ने अपने सत्र की शुरुआत की |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बैग स्नैचिंग का प्रयास, CCTV में कैद हुए बाइक सवार बदमाश |  Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। | 

अजमेर न्यूज़: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए

Post Views 51

May 2, 2026

आरोपी आदिल, इमरान खान, विष्णु और चंद्रशेखर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल लाया गया था।

कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए”

शहर में शनिवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब चार हार्डकोर अपराधियों को हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। ये चारों आरोपी हत्या, लूट, फिरौती और डकैती जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी आदिल, इमरान खान, विष्णु और चंद्रशेखर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल लाया गया था। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का भारी जाब्ता अस्पताल परिसर में तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी गई।

जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों को आंख और नाक से जुड़ी समस्याओं के चलते ईएनटी विभाग में दिखाया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों का पेट और गर्दन से संबंधित बीमारियों का इलाज किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी का आवश्यक परीक्षण और उपचार किया।

इलाज पूरा होने के बाद चारों आरोपियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनः हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और किसी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved