Post Views 31
May 2, 2026
पुष्कर में दिनदहाड़े बैग स्नैचिंग का प्रयास, CCTV में कैद हुए बाइक सवार बदमाश
तीर्थ नगरी पुष्कर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हनुमान गली क्षेत्र में एक महिला से बैग छीनने का प्रयास किया गया, जिसकी पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जानकारी के अनुसार, महिला गली से गुजर रही थी, तभी दो बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे और अचानक बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि महिला की सतर्कता के चलते बदमाश अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनकी तलाश जारी है।गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी पुष्कर में एक पार्षद की मां के साथ बाइक सवार बदमाशों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved