Post Views 41
May 4, 2026
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में एक ऐसी बीमारी का बिना ऑपरेशन इलाज किया गया है, जिसमें पैरों की नसें फूल जाती थी। डॉक्टर्स ने वेनासील सर्जरी के जरिए वैरिकाज वेंस नाम की बीमारी का सफल इलाज किया गया। डॉक्टर्स ने मरीज के पैरों की फूली हुई नसों का बिना चीर फाड़ के ही ऑपरेशन किया, जिसके बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, हॉस्पिटल सुपरिडेंट डॉ. अरविंद खरे और डिप्टी सुपरिडेंट डॉ. अमित यादव ने बताया कि इस तरह की मशीन से अजमेर संभाग में यह पहला ऑपरेशन हुआ है। प्राइवेट हॉस्पिटल में इस ऑपरेशन का खर्चा करीब 5 लाख रुपए आता है। वेनासील मशीन द्वारा मां योजना में निशुल्क किया गया। इसमें करीब आधा घंटे का समय लगा।
जेएलएन अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन डॉ. भागचंद खोरवाल ने बताया कि 54 वर्षीय मरीज वैरिकोज वेंस विथ अल्सर के साथ ओपीडी में भर्ती हुआ। मरीज की सभी तरह की ऑपरेशन के पहले जांचें करवाई गई, इसके बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन सीनियर प्रोफेसर डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. शिव कुमार बुनकर और डॉ. रेखा माहेश्वरी के निर्देशन में किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. करण, डॉ. वैभव, निश्चेतन विभाग के डॉ. पूजा माथुर, डॉ. रतन यादव एवं रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. देवराज एवं डॉ. अनिता समेत नर्सिंग स्टाफ गीता एवं सपना का सहयोग रहा।