Post Views 01
May 4, 2026
अजमेर के चौरसिया वास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर बने 8 मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। सोमवार को निगम की टीम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यह मकान चौरसिया वास तालाब से पानी की निकासी के लिए बने नाले पर बनाया गया था, जिससे बरसात के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर निगम ने जेसीबी मशीन की मदद से निर्माण को दिवारे तोड़ते हुए नाले को मुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार, नाले पर अतिक्रमण होने से जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में परेशानी बढ़ रही थी। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में नालों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved