Post Views 21
May 4, 2026
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में स्टाफ काउंसलिंग की बैठक ली गई।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि बैठक में कई बिंदुओं पर अहम चर्चा की गई।इस दौरान जिले के सभी थानों की समस्याएं सुनी ओर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया।
उन्होंने कहा कि कार्यालयों में व्याप्त कमियां दूर करने के दिए निर्देश दिए हैं।पुलिस व्यवस्था को ओर मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगाअधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर फोकस करना है।
पुलिसकर्मियों के मानसिक संतुलन पर भी चर्चा की गई। कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसके अलावा पुलिस लाइन में पुलिस क्वार्टर्स, थानों की मरम्मत शौचालय के निर्माण सहित कई मूलभूत सुविधाओं के लिए वर्क आर्डर बनाकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved