Post Views 11
May 4, 2026
अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बिहारीगंज निवासी बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा शाम के समय सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। वारदात की सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved