Post Views 31
May 4, 2026
भाजपा शहर जिला ने अजमेर में मनाया विजयोत्सव, गांधी भवन चौराहा पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई,नाचते गाते मनाया प्रचंड जीत का जश्न
देश के 3 राज्यों में पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पांडिचेरी में राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रचंड व भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा सोमवार चार मई को सायं 4:00 बजे गांधी भवन चौराहा पर आतिशबाजी कर विजय महोत्सव मनाया गया ।
इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। मोदी के बड़े-बड़े कट आउट लगी जीप पर डीजे की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया वहीं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मिठाई बांटी। बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर झालमुड़ी खाकर कहा था कि हम प्याज खा लेते हैं लेकिन किसी का दिमाग नहीं खाते। इस पांच लाइन को पूरे देश में काफी प्रचारित किय गया आज उसी के चलते जीत के जश्न के बीच सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुड़ी भी खिलाई।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रचित कछावा आदि ने बताया कि असम और पश्चिम बंगाल में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत से सभी भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों में काफी खुशी है और इसी खुशी का इजहार आज पूरे देश भर में जोर-जोर से किया जा रहा है। भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में जन्मे थे और उनका सपना था कि बंगाल में जनसंघ का राज हो आज उनका सपना साकार हुआ है।
पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का घमंड चूर-चूर हुआ कुशल को कुचलकर अब वहां सुशासन का राज कायम हुआ है इसके लिए पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के सभी मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आभार व्यक्त करता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved