For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130123221
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के चौरसिया वास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर बने 8 मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में स्टाफ काउंसलिंग की बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में एक ऐसी बीमारी का बिना ऑपरेशन  इलाज किया गया है, |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला ने अजमेर में मनाया विजयोत्सव, गांधी भवन चौराहा पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई,नाचते गाते मनाया प्रचंड जीत का जश्न     |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा का विजयोत्सव: पश्चिम बंगाल की जीत पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर जताई खुशी |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र |  Ajmer Breaking News: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए |  Ajmer Breaking News: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को  |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में भाजपा का विजयोत्सव: पश्चिम बंगाल की जीत पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर जताई खुशी

Post Views 31

May 4, 2026

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभापति कमल पाठक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक के नेतृत्व में किया गया।

पुष्कर में भाजपा का विजयोत्सव: पश्चिम बंगाल की जीत पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर जताई खुशी

पुष्कर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पुष्कर के ब्रह्म चौक स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भव्य विजयोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभापति कमल पाठक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। डीजे की धुन और उत्साह के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रतीकात्मक राजतिलक का आयोजन भी किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की प्रचंड विजय से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इसी खुशी को साझा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने इसे राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। वहीं भाजपा मंडल महामंत्री अखिलेश पाराशर ने कहा कि देशभर में इस जीत से खुशी का माहौल है और इसे एक बड़े जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर एकजुट होकर अपनी खुशी व्यक्त की और भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, वेद प्रकाश पाराशर, मोहन सिंह रावत, हरिशंकर चौहान, घनश्याम भाटी, पवन शर्मा, कप्तान सिंह रावत, नोरतमल पाराशर, लक्ष्मी देवी पाराशर, विष्णु सेन, कमल रामावत, मुकेश कुमावत, धर्मेंद्र नागौरा, रोहन बाकोलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved