Post Views 31
May 5, 2026
उदयपुर दौरे पर आए राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की जल योजनाओं और सरकार के कामकाज पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और अफवाह फैलाने की बजाय रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। मंत्री रावत ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “झूठ का ढोल” हैं और बिना तथ्यों के बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह की राजनीति करना उचित नहीं है। जल परियोजनाओं के संबंध में मंत्री ने बताया कि जाखम बांध से जयसमंद झील, बड़गांव डेम, मातृकुंडिया डेम होते हुए मेजा बांध (भीलवाड़ा) तक पानी डायवर्जन की पुरानी मांग को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना की डीपीआर के लिए 12.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 10 हजार करोड़ रुपए लागत वाली इस योजना की डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को भेजी जा रही है। मंजूरी मिलने के बाद परियोजना शुरू होगी, जिससे सिंचाई तंत्र में सुधार होगा और पेयजल की समस्या का समाधान भी संभव होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved