For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128742928
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

उदयपुर न्यूज़: आसमान तक उठा धुआं! फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 दमकल गाड़ियां जुटीं

Post Views 141

April 28, 2026

लोयरा गांव स्थित फैक्ट्री में भीषण आग

उदयपुर के लोयरा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री का पिछला हिस्सा पूरी तरह चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल में लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से पहले बिजली के पोल में जोरदार ब्लास्ट भी हुआ था, जिसके बाद आग और भड़क गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
आग इतनी भीषण है कि करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुब्बार साफ दिखाई दे रहा है। फैक्ट्री शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है और इसके आसपास घनी आबादी नहीं है, हालांकि करीब 1 किलोमीटर दूरी पर कुछ घर मौजूद हैं। फैक्ट्री के बाहर “श्रुति सिंथेटिक फैक्ट्री” का बोर्ड लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पिछले कुछ समय से फर्नीचर का काम चल रहा था। सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दमकल और पुलिस की टीम मिलकर आग को आसपास फैलने से रोकने का प्रयास कर रही है, ताकि बड़ा नुकसान टाला जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved