Post Views 01
April 27, 2026
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन
गौ संरक्षण को लेकर सोमवार को 5 हजार तहसीलों सहित अजमेर शहर में साधु-संतों और गौ रक्षकों ने रैली निकाली रैली घूघरा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां रैली में शामिल साधु संतों, गौ सेवकों,ओर गौ भक्तों सहित आमजन ने हाथों में गौ हत्या बंद हो, गौ को राष्ट्रीय माता का स्थान प्रदान हो जैसे नारों लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन के दौरान पांच गाय के बछड़ों को भी साथ लाया गया, जिससे गोवंश की स्थिति को लेकर प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 और 51 (ए) (जी) का उल्लेख करते हुए गोवंश को राष्ट्रीय आस्था का दर्जा देने, सख्त केंद्रीय कानून बनाने और केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की मांग उठाई गई। अभियान से जुड़े साधु-संतों ने बताया कि अजमेर शहर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में करीब 13 हजार लोगों ने समर्थन दिया। इन हस्ताक्षरों की पोटली भी ज्ञापन के साथ प्रशासन को सौंपी गई है उन्होंने कहा कि गोवंश की तस्करी, दुर्घटनाएं और संरक्षण की कमी गंभीर समस्या बन चुकी हैं, जिसके लिए ठोस नीति बनाना जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने गौहत्या को गैर-जमानती अपराध घोषित करने, हर जिले में गौशालाओं को मजबूत करने और गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मांग भी रखी। साथ ही स्कूलों में गो-विज्ञान को शामिल कर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आज शांति रैली के जरिए गौ मां के लिए पहली आहुति दी गई है यदि उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार कर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो अगला आंदोलन और उग्र होगा।
रैली में बड़ी संख्या में संत महंत, गौ रक्षक, गौ भक्त, गौ सेवक, आमजन, महिला पुरुष बड़ी तादाद में शामिल हुए हाथों में भगवा ध्वज लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर गौ माता के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए कई गीत ओर रामधुनी गाते हुए प्रशासन को शांतिपूर्ण आगाह किया कि जल्द से जल्द गौ माता की लिए जो मांगे सरकार के समक्ष रखी गई है वह पूरी की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved