For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128522433
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है।

Post Views 51

April 27, 2026

गर्मी की जुताई यथा संभव रबी की फसल कटते ही आरम्भ कर देनी चाहिए। इससे फसल कटने के बाद मिट्टी में नमी रहने से जुताई में आसानी रहती हैं। 

गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक

अजमेर, 27 अप्रैल। ग्राहृय परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म के उप निदेशक कृषि शस्य श्री मनोज कुमार शर्मा ने बताया की सामान्यतः किसान खेत की जुताई का काम बुवाई के समय करते हैं परन्तु बुवाई के समय की गई जुताई से ज्यादा लाभ गर्मियों में गहरी जुताई करके खेत खाली छोड़ दिए जाने से मिलता हैं। गर्मी की जुताई यथा संभव रबी की फसल कटते ही आरम्भ कर देनी चाहिए। इससे फसल कटने के बाद मिट्टी में नमी रहने से जुताई में आसानी रहती हैं। 

उन्होंने बताया कि गर्मी की जुताई 10-15 सेमी गहराई तक किसी भी मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए। यह जुताई खेत के ढ़लान के विपरित दिशा में करनी चाहिए। इससे वर्षा जल का रुकाव अधिक होगा एवं मिट्टी नहीं बहेगी। गर्मी की जुताई करते समय ध्यान रहे की मिट्टी के बड़े-बड़े ढ़ेले बने रहे तथा मिट्टी भुरभुरी नहीं हो पाए। इससे गर्मी में हवा द्वारा मिट्टी के कटाव की समस्या हो जाती है। साथ ही ज्यादा रेतीली इलाकों में गर्मी की जुताई नहीं करे।

कार्यालय के कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य श्री राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। इससे भूमिगत कीटों के अण्डे, प्यूपा, लटे एवं वयस्क, फसलों में लगने वाले भूमिगत रोगों के रोगाणु तथा जड़ों में गांठ बनाने वाले सूत्रकृमि भी नष्ट हो जाते है। खेत की मिट्टी में ढ़ेले बन जाने से वर्षा जल सोखने की क्षमता बढ़ जाती है एवं भूमि के कटाव में भारी कमी आ जाती है। जुताई से दूब, कांस, मौथा आदि खरपतवारों में कमी आ जाती है एवं गोबर की खाद तथा अन्य कार्बनिक पदार्थ भूमि में भली-भांति मिल जाते है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved