Post Views 21
April 27, 2026
राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति बृजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।
बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि आरजीएचएस के अंतर्गत हो रही गंभीर अनियमिताओं, उपचार से इनकार एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य अधिकारों के हनन के संबंध में त्वरित कार्रवाई हेतु कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
इसको लेकर शिक्षकों ने हाथों में आरजीएचएस बहाल करो, अवकाश कटौती बहाल करो जैसे नारे लिखी तख्तिया लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स आरजीएचएस योजना के अंतर्गत निरंतर गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तविकता में यह योजना का लाभ कागजों तक सीमित रह गया है जमीनी स्तर पर कर्मचारी एवं उनके परिजनों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा जिससे उनके जीवन और स्वास्थ्य का अधिकार प्रभावित हो रहा है ।
इसलिए उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारियों को बाध्य होकर लोकतांत्रिक और वैधानिक माध्यमों से आंदोलन और विरोध करने पर विवश होना पड़ेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved