Post Views 51
April 27, 2026
नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने पुलिस इमदाद के साथ शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश
सोमवार को नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने अजमेर के मदार गेट से लेकर केसरगंज गोल चक्कर तक दुकानों के बाहर किया जा रहे अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी हरि सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने कई दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए सामान जप्त कर लिया तो कहीं-कहीं समझाइश भी की गई।
अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यातायात विभाग द्वारा यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमणों पर कार्रवाई करते हुए बाजारों में एक ड्राइव चलाई गई थी जिसके बाद अब नगर निगम पुलिस इमदाद लेकर शहर में निकला है और रास्तों पर किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील भी की जा रही है कि अपनी दुकान की हद में ही सामान रखकर व्यापार करें अन्यथा सामान जप्त कर लिया जाएगा साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved