Post Views 01
April 27, 2026
अजमेर के वार्ड संख्या 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान क्षेत्र में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है।
जनसमस्याओं से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने सोमवार को भीषण गर्मी में जॉन्स गंज से कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ओर ऋषभ सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सीवरेज कार्य गति से पूर्ण करने के आदेश देकर जल्द समस्या समाधान की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जोसगंज समेत आसपास के वार्डों में सुचारु रूप से सीवरेज कार्य करने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की मांग को लेकर क्षेत्रवासी ऋषभसिंह, कमलसिंह, पवन, गीता ने बताया कि सीवरेज कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदारों द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग और कार्य की धीमी गति से आम जनजीवन प्रभावित है। पूरे क्षेत्र की सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। दिन पर वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल से दमें की बीमारियां फैल रही हैं वहीं गड्ढे में झटका लगने से हड्डियों की समस्या से लोग त्रस्त हो रहे हैं। डामरीकरण और मरम्मत न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां धूल और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सीवरेज पाइपलाइन डालने के दौरान पेयजल की पाइपलाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे पीने के पानी में सीवरेज की गंदगी मिलने की सम्भावना हो रही है। इस दूषित पानी से बीमारी फैलने की आशंका भी है। अतः प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कर शीघ्र राहत दिलाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved