Post Views 41
April 27, 2026
जयपुर। नितिन नवीन के जयपुर आगमन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह राजस्थान का पहला दौरा है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन करते हुए राजस्थान आगमन पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
नितिन नवीन जयपुर से हेलिकॉप्टर के जरिए टोंक रवाना हुए, जहां वे भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कई अन्य जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
टोंक में वे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। उनके इस दौरे को संगठन मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved