For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128521433
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

राष्ट्रीय न्यूज़: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति के समक्ष याचिका की पेश,भाजपा में शामिल 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग

Post Views 31

April 27, 2026

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने शुक्रवार को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने रविवार को राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को एक याचिका सौंपकर आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है और संवैधानिक व्यवस्था के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह के अनुसार आम आदमी पार्टी ने इस मामले में कानूनी और संवैधानिक राय लेने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से परामर्श किया है। पार्टी का दावा है कि इन विशेषज्ञों ने भी इसे दलबदल विरोधी प्रावधानों के दायरे में माना है।गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने शुक्रवार को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंदर गुप्ता शामिल हैं।इस घटनाक्रम ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यह राजनीतिक दबाव और एजेंसियों के डर के कारण हुआ है, जबकि भाजपा इसे वैचारिक समर्थन और नेतृत्व पर विश्वास का परिणाम बता रही है।अब निगाहें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति के रूप में सीपी राधाकृष्णन के फैसले पर टिकी हैं कि वह इस याचिका पर क्या रुख अपनाते हैं। यदि दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई होती है, तो यह मामला संसद और देश की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।





    © Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved