Post Views 91
April 25, 2026
उदयपुर की सेंट्रल जेल में गत दिवस उस समय अचानक तनाव की स्थिति बन गई, जब रूटीन तलाशी के दौरान कैदियों और जेल प्रहरियों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई। जेल उपाधीक्षक मोहन मीणा की ओर से शुक्रवार को सूरजपोल थाने में मामला दर्ज कराया गया। थानाधिकारी रतन सिंह के अनुसार, तलाशी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद कुछ कैदियों ने प्रहरियों पर हमला कर दिया। इस घटना में कुछ जेल कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान कैदियों को एक-एक कर चेक किया जा रहा था, तभी अचानक माहौल बिगड़ गया। कुछ कैदियों ने मिलकर जेल स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, जेल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जेल में मोबाइल और नशे की वस्तुओं की शिकायतों के चलते सख्ती बढ़ाई गई थी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved