For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127799440
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: संत निरंकारी मिशन का सेवा संकल्प, संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ सुल्तानुल हिन्द की दरगाह में महाना छठी शरीफ की इज़्तिमाई दुआ हुई। |  Ajmer Breaking News: महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,  |  Ajmer Breaking News: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली | 

अजमेर न्यूज़: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल 

Post Views 41

April 24, 2026

अभ्यास में नागरिक सुरक्षा विभाग वं सहयोग हेतु प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ व स्काउट्स संबंधित विभागों ने भाग लिया।

केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए जिला कलक्टर एवं नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा, अजमेर द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल 


 24.04.2026 शुक्रवार शाम 7.30 बजे हवाई हमले से बचाव के उपायों के मॉक अभ्यास का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। सांय 7.30 बजे अचानक हुए दुश्मन के हवाई हमलों के कारण हवाई हमला चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करते हुए नागरिक सुरक्षा के सायरन बजाये गये व ब्लैक आउट किया गया हवाई हमलो से कलेक्ट्रेट परिसर में कई जगह आग लगने से अफरा तफरी मच गयी व काफी लोग हताहत हुऐ, जिस पर नागरिक सुरक्षा विभाग तुरन्त हरकत में आया एवं नागरिक सुरक्षा वार्डन (क्षेत्र रक्षक) द्वारा मौके का तत्काल मुआयना करते हुए नागरिक सुरक्षा कन्ट्रोल रूम से मदद मांगी गई। नागरिक सुरक्षा बचाव दल के आने तक मौके पर मौजूद नागरिक सुरक्षा वार्डनों एवं स्वयं सेवकों द्वारा घटना स्थल से त्वरित व तात्कालिक उपाय करते हुए घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया व घटना स्थल से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, गंभीर घायलों को स्ट्रेचर व आपातकालीन उपायों के जरिये निकाल कर प्राथमिक उपचार केन्द्र पहुंचायाँ गया जहाँ चिकित्सा विभाग के दल ने उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान कर राजकीय जवाहर लाल नेहरू अस्पत्ताल रैफर किया, घटनास्थल पर कई जगह लगी आग को नागरिक सुरक्षा दल द्वारा अग्निशामक यंत्रों की मदद से व बडी आग को अग्निशमन विभाग के दमकलों से काबू पाया गया। बमबारी से कलेक्ट्रेट परिसर की ऊपरी मंजिल पर फसें हताहतों को नागरिक सुरक्षा विभाग के दल/स्वयं सेवकों द्वारा पलाईंग फॉक्स, चेयर नोट, फायर मैन लिफ्ट एवं मल्टीपल थम्ब नोट पद्धति के जरिये को सुरक्षित उतारा गया व प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। स्थिति पर काबू पाने व सभी हताहतों को निकालने के बाद नागरिक सुरक्षा वार्डन द्वारा मौका एवं हमले से हुऐ नुकसान का निरीक्षण किया गया व इंसीडेंट कमाण्ड ऑफिसर को रिपोर्ट दी जिसके उपरान्त अति. जिला मजिस्ट्रेट शहर द्वारा ऑपरेशन पूर्ण होने व ऑल क्लीयर की घोषणा किए जाने पर सायरन बजाकर हवाई हमला समाप्त होने व ऑपरेशन पूर्ण होने का संकेत दिया गया। मॉक अभ्यास में नागरिक सुरक्षा विभाग वं सहयोग हेतु प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ व स्काउट्स सहितै सभी आपातकालीन सेवाओं से संबंधित विभागों ने भाग लिया। इस अभ्यास का मकसद वास्तविक युद्ध व हवाई हमलों की स्थिति के लिये तैयारियों व नागरिक सुरक्षा सहित सभी सहयोगी विभागों / एजेंसियों की के तालमेल को परखना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved