For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127602925
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता:महिला का खोया 5.50 लाख का सोने का कड़ा 250 कैमरों की मदद से ढूँढ निकाला;कांस्टेबल रामनिवास को 10 हजार का इनाम |  Ajmer Breaking News: गैस संकट कैसे हो शादी,शादी से पहले दो दुल्हनें पहुंचीं कलेक्टर ऑफिस, बोलीं—सिलेंडर नहीं तो बारात के लिए कैसे बनेगा खाना ? |  Ajmer Breaking News: जीआरपी थाना पुलिस ने डोडाचूरा के साथ एक युवक को किया गिरफ़्तार,  एनडीपीएस में  मुकदमा दर्ज, आरोपी नीमच से जोधपुर ले जा रहा था डोडाचूरा। |  Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली

Post Views 21

April 23, 2026

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के “दशानन” स्वरूप वाले पुतले का दहन किया गया, जिसमें उन सांसदों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया जिन्होंने विधेयक का विरोध किया था।

अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली

अजमेर में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को शहर में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा महिला मोर्चा और अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल के नेतृत्व में दोपहर बाद पैदल मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने पर कांग्रेस को घेरा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के “दशानन” स्वरूप वाले पुतले का दहन किया गया, जिसमें उन सांसदों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया जिन्होंने विधेयक का विरोध किया था। इस दौरान माहौल काफी गरम रहा और महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। भाजपा अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि देश की आधी आबादी को लंबे समय तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया और कांग्रेस ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस पहल की, तब विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

वहीं पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को सिर्फ वादों में उलझाए रखा, लेकिन जब उन्हें वास्तविक प्रतिनिधित्व देने का समय आया तो विधेयक का विरोध किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, जनधन खातों और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम किया गया है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर वे पूरी तरह जागरूक हैं और आने वाले समय में इसका राजनीतिक जवाब भी देंगी। भाजपा ने संकेत दिए कि इस मुद्दे को लेकर आगे भी विरोध प्रदर्शन और अभियान जारी रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved