For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127383392
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी,

Post Views 51

April 22, 2026

पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी,

पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा


अजमेर के आदर्शनगर थाना अंतर्गत मंगलवार शाम एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। थाने के सामने हाइवे की दूसरी ओर सर्विस लेन पर खड़े टेम्पो में चालक विनोद मौर्य (40) मृत अवस्था में मिला। वह दौराई कंचन नगर का निवासी था और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।
घटना की जानकारी मिलने से पहले ही विनोद के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। टेम्पो अंदर से बंद था, जिस पर उन्होंने कांच तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर विनोद के गले में प्लास्टिक की ‘जिप टाई’ कसी हुई मिली, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। 
सूचना पर सीओ (साउथ) मनीष बड़गुजर व थानाप्रभारी छोटूलाल मीणा मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जहां सीट के पास एक अतिरिक्त जिप टाई भी मिली। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved