For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127543431
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई

Post Views 11

April 21, 2026

उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में रहकर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई

अजमेर, 21 अप्रैल। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु के दौरान पर्याप्त पेयजल आपुर्ति करने के निर्देश प्रदान किए गए। 

 जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बैठक के दौरान वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए विभागीय तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उनके द्वारा समर कन्टीजेनसी तथा कलक्टर कन्टीजेन्सी के तहत प्रस्तावित सभी कार्यो को 30 अप्रेल तक पूर्ण करने बाबत् निर्देशित किया गया। इससे आमजन को इसी ग्रीष्म ऋतु मे उसका लाभ मिल सकेगा। 

जिला कलक्टर द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अन्तिम छोर पर स्थित स्थलों तक पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने बाबत् निर्देश प्रदान किए गए। इसके लिए आवश्यकतानुरूप पेयजल परिवहन के माध्यम से ग्रीष्म ऋतु मे जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक विकास अधिकारी की प्रतिपुष्टि के आधार पर आवश्यकतानुसार कार्यादेश जारी करावें। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार नए हैण्डपम्प लगवाने के लिए स्थान निर्धारित किए जाए। पेयजल सप्लाई के लिए विद्युत कनेक्शन कही बकाया नहीं रहे। 

उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष, सम्पर्क पोर्टल, जन सुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों को वर्गानुसार विभाजित कर प्राथमिकता से निस्तारण करावें। इससे आमजन को ग्रीष्म ऋतु में राहत प्रदान की जा सकेगी। साथ ही उनके द्वारा विभागीय पाईप लाईन में होने वाले लीकेज का पता लगाकर ठीक किया जाए। इसके लिए किसी शिकायत का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार  हैण्डपम्प रिपेयर कार्य को निर्धारित समय-सीमा मे पूर्ण करें। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बजट घोषणा, अमृत 2.0 योजना, डीएमएफटी आदि के प्रगतिरत कार्यो को समय पर पूर्ण करने के लिए कार्य की गति बढ़ाएं। सभी अधिकारियों को विभागीय परिपत्र अनुसार जल वितरण के समय निरीक्षण करने तथा सभी को समान जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। सभी जलाशयों की सफाई समय पर करवाने तथा दूषित जल वितरण से संबधित शिकायत प्राप्त होते ही उस पर समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दैनिक जल वितरण के समय पानी के सैम्पल लेकर विभागीय प्रयोगशाला मे नियमित रूप से परीक्षण कराएं। घर-घर जल कनेक्शन के लिए नल कनेक्शन प्रदान करने तथा अवसंरचना विकसित करने के कार्य साथ-साथ होने चाहिए। ओटीएमपी के समस्त नल कनेक्शन होना सुनिश्चित किया जाए। सुजल ग्राम संवाद से जुड़ने वाली 20 ग्राम पंचायतों पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में रहकर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करनी चाहिए। पेयजल सप्लाई के संबंध में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में संतुष्टी स्तर को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। पेयजल सप्लाई के दौरान मौके पर जाके प्रेशर की जांच करें। अन्तिम सिरे तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। 

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री राजीव सुगोत्रा एवं श्री नरेन्द्र एरण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved