Post Views 01
April 22, 2026
जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृताधिकारी वृत दरगाह टीम द्वारा दो बडी संयुक्त कार्यवाही।
सुरक्षित अजमेर नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ 8 किलो 402 ग्राम गांजा जब्त किया गया व एक विधि से संघर्षरत बालक की निरूद्ध
* दुसरी कार्यवाही अवैध शराब व 2 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त मय एक व्यक्ति गिरफतार। * कुल 10 किलो 602 ग्राम गांजा व अवैध अंग्रेजी शराब, देशी शराब, हथकड शराब जब्त ।
महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह के सुपरविजन में हर्षवर्धन अग्रवाला जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हिमांशु जांगीड व लक्ष्मण राम चौधरी पुलिस उपधीक्षक दरगाह शहर के दिशा निर्देशन में महावीर सिह राठौड थानाधिकारी पुलिस थाना गंज, दिनेश जीवनानी थानाधिकारी दरगाह डीएसटी प्रभारी शंकरसिंह रावत के नेतृत्व में "सुरक्षित अजमेर, नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़ ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि
जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत को सूचना मिली कि बोराज ग्राम में शैतान सिंह रावत निवासी तेजाजी मंदिर के पास ग्राम बोराज के मकान में अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। पुलिस थाना गंज पुलिस थाना दरगाह एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शैतान सिंह रावत ग्राम बोराज के घर पर दबिश दी, जिसमें घर में प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका की वजन 8 किलो 402 ग्राम था। जिस पर प्रकरण संख्या 116/2026 मुकदमा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना गंज पर दर्ज किया गया। उक्त मुकदमे में एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया। इसी के समानांतर दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना गंज के अंतर्गत बोराज निवासी विजय सिंह निवासी फाई सागर रोड, बोराज थाना गंज के मकान पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ होने की आशूचना पर संयुक्त दबिश दी गई। जिसमें मकान की तलाशी में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला, जिसका वजन 2 किलो 200 ग्राम था। इसके साथ ही अवैध अंग्रेजी शराब देशी शराब एवं हथकढ़ शराब भी मिली, जिसे जप्त किया गया। उक्त पर प्रकरण 117/26 धारा 8/20 एनडीपीएस 19/54 16/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया एवं मुल्जिम विजय सिंह पुत्र शेर सिंह रावत उम्र 42 वर्ष निवासी फाईसागर रोड को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस थाना गंज पर संयुक्त टीम द्वारा दो कार्रवाई करते हुए कुल 10 किलो 602 ग्राम अवैध गांजा एवं अवैध अग्रेजी, देसी एवं हथकड़ शराब जप्त की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved