For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127380448
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई।

Post Views 01

April 22, 2026

उनकी हिंदी वेब सीरीज “दा लास्ट प्ले” जल्द रिलीज होने वाली है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके एल्बम बटन खुल गए कुर्ती केऔर आज मत कोरबा” भी पसंद किए

अजमेर। बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने मखमली चादर और फूल पेश कर अकीदत जताई तथा देश में अमन-चैन और अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए दुआ मांगी।

दरगाह शरीफ में पहुंचने पर ख्वाजा साहब के खादिम और बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विधिवत जियारत कराई और दरगाह शरीफ की परंपरा अनुसार ओढ़नी उढ़ाकर तबर्रुक भी प्रदान किया। इस मौके पर अभिनेत्री ने दरगाह की आध्यात्मिक फिजा को बेहद सुकूनदायक बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें खास मानसिक शांति का अनुभव हुआ

चांदनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे अपने करियर के महत्वपूर्ण दौर में हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हिंदी वेब सीरीज “दा लास्ट प्ले” जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके एल्बम “बटन खुल गए कुर्ती के” और “आज मत कोरबा” भी दर्शकों के बीच पसंद किए गए। वहीं हिंदी फिल्म “नाखून” को वर्ष 2027 में रिलीज किए जाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ आकर दुआ मांगना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और वे भविष्य में भी यहां आना चाहेंगी। दरगाह में उनकी मौजूदगी के दौरान जायरीन और प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved