For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127386034
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया

Post Views 11

April 22, 2026

झूलेलाल मंदिर के पास सेक्टर एक की गली में खड़ी मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया  घटना से मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

झूलेलाल मंदिर के पास सेक्टर एक की गली में खड़ी मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगे, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस  तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। क्षेत्रवासियों की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
अलवर गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। 
अलवर गेट थाने के एएसआई राजपाल ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे तो मारुति वैन में आग लगी हुई थी साथ ही उसके नजदीक खड़े एक स्कूटर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया गनीमत रही की वैन के अंदर लगी गैस किट में ब्लास्ट नहीं हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कोई जनहानी नहीं हुई है। लोगों की सतर्कता और सावधानी से हादसे को रोक लिया गया सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया अग्रिम जांच जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved