For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127383466
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी ,

Post Views 11

April 22, 2026

नगर निगम पहले ही जलकुंभी हटाने पर खर्च कर चुका है करीब 5 करोड रुपए,

आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , आनासागर झील में गिरने वाले नालों के किनारे मिट्टी और कीचड़ से तेजी से पनप रही जलकुंभी, नगर निगम पहले ही जलकुंभी हटाने पर खर्च कर चुका है करीब 5 करोड रुपए,

बाड़ी नदी सहित आसपास के नालों से होती हुई जलकुंभी अब आनासागर झील में समाने को आतुर है।
गौरतलब है कि पूर्व में नगर निगम बोर्ड द्वारा जलकुंभी को आनासागर से साफ करने के लिए 5 करोड रुपए खर्च कर दिए गए थे। अब वही हालत फिर से पैदा होने को है जिसे रोकने में ही प्रशासन की सफलता है अन्यथा आनासागर झील एक बार फिर जलकुंभी की चपेट में आ जाएगी और फिर सरकार और प्रशासन को इसे हटाने के लिए करोड़ों रुपए ठिकाने लगाने पड़ेंगे। तेज गर्मी के दौरान जलकुंभी के बीज तेजी से पनपते हैं और नाले और झीलों में अपना फैलाव शुरू कर देते हैं। यही नालों का पानी जब झील में गिरता है तो वह अपने साथ जलकुंभी को भी बहा कर लाता है और फिर यह फैलाव करते-करते पूरी झील पर कब्जा कर लेती है।
 अभी तक इसका कोई स्थाई समाधान प्रशासन के पास नहीं है लिहाजा  इसे फैलने से पहले ही रोका जाए तो ज्यादा ठीक रहेगा। लोगों का आरोप है कि रोग को पनपने से पहले ही यदि ठीक कर दिया जाए तो बीमारी ज्यादा नहीं फैलती है लेकिन शायद प्रशासन पूरी बीमारी फैलने का इंतजार कर रहा है।जलकुंभी गंदे पानी में तेजी से बढ़ती है नालों के किनारो पर इसकी जड़े और बीज जमा रहते हैं जिससे यह बार-बार फैल जाती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved