For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127602067
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता:महिला का खोया 5.50 लाख का सोने का कड़ा 250 कैमरों की मदद से ढूँढ निकाला;कांस्टेबल रामनिवास को 10 हजार का इनाम |  Ajmer Breaking News: गैस संकट कैसे हो शादी,शादी से पहले दो दुल्हनें पहुंचीं कलेक्टर ऑफिस, बोलीं—सिलेंडर नहीं तो बारात के लिए कैसे बनेगा खाना ? |  Ajmer Breaking News: जीआरपी थाना पुलिस ने डोडाचूरा के साथ एक युवक को किया गिरफ़्तार,  एनडीपीएस में  मुकदमा दर्ज, आरोपी नीमच से जोधपुर ले जा रहा था डोडाचूरा। |  Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता:महिला का खोया 5.50 लाख का सोने का कड़ा 250 कैमरों की मदद से ढूँढ निकाला;कांस्टेबल रामनिवास को 10 हजार का इनाम

Post Views 01

April 23, 2026

अजमेर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता: महिला का खोया 5.50 लाख का सोने का कड़ा 250 कैमरों की मदद से ढूँढ निकाला; कांस्टेबल रामनिवास को 10 हजार का इनाम

जयपुर 23 अप्रैल। अजमेर पुलिस ने एक बार फिर आमजन का दिल जीत लिया है, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में एक महिला का गुम हुआ करीब 3 तोला वजनी सोने का कड़ा बरामद कर उन्हें सही-सलामत सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला ने संबंधित कांस्टेबल को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    एसपी अग्रवाला ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब 5:45 बजे पुष्कर निवासी श्रीमती लिसा पारासर गंज तिराहा से फव्वारा सर्किल की ओर जा रही थीं। रास्ते में फोन आने पर उन्होंने स्कूटी रोकी और ग्लव्स उतारे, इसी दौरान उनका कीमती सोने का कड़ा कीमत करीब ₹5,50,000 हाथ से फिसलकर गिर गया। घर पहुँचने पर जब उन्हें कड़ा नहीं मिला, तो वे घबराहट के मारे बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल वैशाली नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों ने तुरंत अभय कमांड सेंटर को सूचना दी।
कांस्टेबल रामनिवास की मेहनत: 250 कैमरों का खंगाला डेटा
सूचना मिलते ही अभय कमांड सेंटर में तैनात कांस्टेबल रामनिवास कड़वा (489) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने गंज तिराहा से फव्वारा सर्किल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में एक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार युवक कड़ा उठाते हुए दिखाई दिया।
    कांस्टेबल रामनिवास ने हार नहीं मानी और करीब 200-250 सीसीटीवी कैमरों का रूट चार्ट तैयार कर पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक की पहचान की गई और उसके घर पहुँचकर सोने का कड़ा बरामद कर लिया गया।
भावुक हुई महिला, एसपी ने दिया इनाम
अपना खोया हुआ जेवर वापस पाकर श्रीमती लिसा पारासर भावुक हो गईं और उन्होंने अजमेर पुलिस व कांस्टेबल रामनिवास का आभार व्यक्त किया। जवान की इस असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी सूझबूझ को देखते हुए एसपी अग्रवाला ने कांस्टेबल रामनिवास कड़वा को ₹10,000 का नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
    उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्मिक विभाग की गरिमा बढ़ाते हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे नागरिक की हर संभव सहायता करना भी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved