Post Views 11
April 23, 2026
जीआरपी थाना पुलिस ने डोडाचूरा के साथ एक युवक को किया गिरफ़्तार, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज, आरोपी नीमच से जोधपुर ले जा रहा था डोडाचूरा।
अजमेर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई,नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी
जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोठिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निर्देश पर नशे की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर सेकंड चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है रात्रि को दोहराने अगस्त एक नंबर पर प्लेटफार्म पर इस संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से करीब 8.818 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।जिसकी कीमत लगभग 50 हज़ार रुपए बताई जा रही है।जिस पर 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत जोधपुर निवासी आरोपी भंवर राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved