Post Views 11
April 23, 2026
गैस संकट कैसे हो शादी,शादी से पहले दो दुल्हनें पहुंचीं कलेक्टर ऑफिस, बोलीं—सिलेंडर नहीं तो बारात के लिए कैसे बनेगा खाना ?
चंद दिनों में होने जा रही शादी के सपनों के बीच जब बुनियादी जरूरत ही पूरी न हो, तो खुशी चिंता में बदल जाती है। कुछ ऐसा ही मामला बड़लिया गांव की दो बहनों के साथ सामने आया, जहां शादी से ठीक पहले गैस सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या उन्हें सीधे कलेक्टर कार्यालय तक खींच लाई।
दुल्हन बनने जा रही नंदा रावत ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि 25 अप्रैल को उनकी ओर बहन की शादी है, लेकिन पिछले 15–20 दिनों से गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। “हम यहां गैस सिलेंडर की मांग को लेकर आए हैं। बिना सिलेंडर के बारात का खाना कैसे बनेगा?
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज के समय में लकड़ी का चूल्हा चलाना संभव नहीं है,” नंदा के साथ उनकी बहन और पिता भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाते हुए गैस सिलेंडर दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी परिचित के कहने पर वे यहां पहुंचे हैं, उम्मीद है कि जल्द समाधान मिलेगा।यह मामला सिर्फ एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करता है। शादी जैसे बड़े आयोजन से पहले ऐसी स्थिति हर परिवार के लिए परेशानी का कारण बन रही है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है, ताकि इन दोनों दुल्हनों का खास दिन बिना किसी चिंता के खुशी-खुशी बीत सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved