Post Views 11
April 23, 2026
अजमेर में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मारपीट कर घर से निकाला
अजमेर जिले में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।नसीराबाद क्षेत्र निवासी कविता मीणा ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए बताया कि उनके पति मुकेश कुमार मीणा, जो भारतीय सेना में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से लगातार उनके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना कर रहे हैं।पीड़िता के अनुसार, हाल ही में जब उनके पति छुट्टी पर घर आए, तो उन्होंने शराब के नशे में महिला और उनके दोनों बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और पिछले पांच दिनों से वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं।महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनकी झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, जबकि वह खुद जान बचाकर बाहर रहने को मजबूर हैं। साथ ही बच्चों की स्कूल से टीसी कटवाकर उनकी पढ़ाई भी रुकवा दी गई है। शिकायत में सास-ससुर और जेठ पर भी प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और जबरन गांव ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि वह अपने बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई है और अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved