For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127799167
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: संत निरंकारी मिशन का सेवा संकल्प, संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ सुल्तानुल हिन्द की दरगाह में महाना छठी शरीफ की इज़्तिमाई दुआ हुई। |  Ajmer Breaking News: महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,  |  Ajmer Breaking News: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 

Post Views 41

April 24, 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 

अजमेर में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के बैनर तले शहर जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, जिससे स्थानीय स्वशासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संगठन का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 243E और 243U के तहत समय पर चुनाव कराना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद सरकार चुनाव टाल रही है। ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया कि अदालतों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परिसीमन या प्रशासनिक कारणों के आधार पर चुनाव टालना उचित नहीं है। इसके बावजूद चुनाव नहीं कराना न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। शहर जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दबाव बनाकर चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं होते हैं तो इससे लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होती हैं और आम जनता के मताधिकार का हनन होता है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में प्रशासकों के माध्यम से निकायों का संचालन किया जा रहा है, जिससे जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं और जवाबदेही खत्म हो रही है।संगठन ने मांग की है कि पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनाव शीघ्र कराए जाएं, राज्य निर्वाचन आयोग को स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जाए और न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाए।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर विरोध भी जताया और कहा कि यदि समय रहते चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved