For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127804021
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: संत निरंकारी मिशन का सेवा संकल्प, संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ सुल्तानुल हिन्द की दरगाह में महाना छठी शरीफ की इज़्तिमाई दुआ हुई। |  Ajmer Breaking News: महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,  |  Ajmer Breaking News: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली | 

अजमेर न्यूज़: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन

Post Views 21

April 24, 2026

इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढी को रेलवे की गौरवशाली परंपरा से जोडने का प्रयास किया गया।

विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन

अजमेर मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मारवाड-खामली घाट सेक्शन पर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क विरासत यात्रा (फ्री हेरिटेज राइड) का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकतिक सौंदर्य तथा इंजीनियरिंग कौशल को निकट से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। मंडल कार्यालय के बोर्ड रूम में "विरासत" विषय पर पोस्टर निर्माण
प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से रेलवे की समद्ध विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। बोर्ड रूम में ही रेलवे विरासत विषय पर निबंध लेखन एक
प्रश्नोत्तर सत्र  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रेलवे के इतिहास, विकास एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा ज्ञानवर्धक चर्चा में सहभागिता निभाई।

दिनांक 24 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा रेल म्यूजियम, अजमेर में विरासत भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज कुमार मीना द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के निर्देशन में किया गया । मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा देव तथा मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अजय प्रकाश निगम की उपस्थिति में बच्चों को  विरासत भ्रमण के माध्यम से प्रतिभागियों को मंडल कार्यालय के ऐतिहासिक महत्व एवं स्थापत्य विशेषताओं से अवगत कराया गया।

अजमेर मंडल द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम रेलवे की समृद्ध विरासत के संरक्षण एवं उसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढी को रेलवे की गौरवशाली परंपरा से जोडने का प्रयास किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved