For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127801545
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: संत निरंकारी मिशन का सेवा संकल्प, संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ सुल्तानुल हिन्द की दरगाह में महाना छठी शरीफ की इज़्तिमाई दुआ हुई। |  Ajmer Breaking News: महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,  |  Ajmer Breaking News: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली | 

अजमेर न्यूज़: महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त 

Post Views 11

April 24, 2026

भगवानगंज चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सर्च वारंट प्राप्त कर दिया कार्रवाई को अंजाम

महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त 
भगवानगंज चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सर्च वारंट प्राप्त कर दिया कार्रवाई को अंजाम

अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52,100 रुपए नगद और ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. दीपेंद्र सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती, सांसी बस्ती क्षेत्र में एक बंद मकान में कुछ लोग संगठित होकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने 23 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे दबिश दी। मौके पर 10 को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक अरुणा मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश जारी है। अनुसंधान किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपियों में हिमांशु उर्फ हितेंद्र पुत्र सूरजमल जटिया (27) पंकज कुमार पुत्र प्रकाशचंद सुवासिया (48) रोहिताश उर्फ बाबू पुत्र प्रेमचंद जटिया (40) निर्मल कुमार पुत्र तुलसीराम जटिया (42) गणेश पुत्र अशोक कुमार जटिया (32) कैलाश उर्फ किन्या पुत्र परसराम जटिया (32) जीत पुत्र गोवर्धन जाति सिंधी (27)
हरीश कुमार पुत्र मदनलाल जटिया (31) प्रदीप पुत्र हरिप्रसाद जटिया (42) महेन्द्र कुमार पुत्र माधवराम जटिया (45) शामिल हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved