For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127830376
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: संत निरंकारी मिशन का सेवा संकल्प, संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ सुल्तानुल हिन्द की दरगाह में महाना छठी शरीफ की इज़्तिमाई दुआ हुई। |  Ajmer Breaking News: महिला के मकान में ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार 100 रुपए किए जब्त  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग ,कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,  |  Ajmer Breaking News: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला आरक्षण पर भाजपा का जन आक्रोश, कलेक्ट्रेट तक रैली | 

राजस्थान न्यूज़: 25 अप्रैल को जयपुर बनेगा ‘न्यायिक राजधानी’, राजस्थान हाईकोर्ट के सभी जज करेंगे सुनवाई, बार एसोसिएशन ने बहिष्कार का ऐलान किया बहिष्कार

Post Views 21

April 24, 2026

गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कार्यदिवस घोषित किए जाने के निर्णय का अधिवक्ता लगातार विरोध कर रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायिक इतिहास में शनिवार, 25 अप्रैल एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। संभवतः पहली बार राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ के सभी न्यायाधीश जयपुर पीठ में बैठकर सुनवाई करेंगे। इस विशेष व्यवस्था के चलते जयपुर एक दिन के लिए ‘न्यायिक राजधानी’ के रूप में स्थापित होगा। हालांकि इस ऐतिहासिक मौके के बीच अधिवक्ताओं के विरोध ने माहौल को और गरमा दिया है। तीनों प्रमुख बार एसोसिएशनों ने न्यायिक बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के आदेश से जारी रोस्टर के अनुसार 25 अप्रैल को राजस्थान हाईकोर्ट में 4 लार्जर बेंच, 6 खंडपीठ और 15 एकलपीठ गठित की गई हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। हाईकोर्ट की स्थापना के बाद संभवतः पहली बार एक साथ चार वृहदपीठों का गठन हुआ है। इसे न्यायिक इतिहास की बड़ी घटना माना जा रहा है।

विशेष बात यह है कि जोधपुर मुख्यपीठ के मामलों की सुनवाई भी जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। जस्टिस वीनीत माथुर, जस्टिस कुलदीप माथुर और जस्टिस नुपुर भाटी की वृहदपीठ जयपुर से जोधपुर के दीवानी मामलों की सुनवाई करेगी। हालांकि तकनीकी चुनौतियों और नेटवर्क समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं में चिंता भी जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के जयपुर दौरे और कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए यह विशेष सिटिंग व्यवस्था की गई है। इसे न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव और प्रशासनिक प्रयोग के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

इधर, इस ऐतिहासिक दिन के साथ विरोध भी तेज हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 7 मार्च 2026 और 25 अप्रैल 2026 को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया था, जिसे अब अधिवक्ता समूहों में लगातार प्रसारित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कार्यदिवस घोषित किए जाने के निर्णय का अधिवक्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में 25 अप्रैल को बहिष्कार की घोषणा की गई है। एक ओर जयपुर न्यायिक इतिहास रचने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर अधिवक्ताओं का विरोध इस दिन को और अधिक चर्चित बना रहा है। अब सबकी नजरें शनिवार को होने वाली कार्यवाही और उसके व्यापक प्रभाव पर टिकी हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved