For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127336130
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

उदयपुर न्यूज़: डोटासरा बोले- भाजपा में अंदरूनी कलह, उसे सुलझाए. रिफाइनरी हादसा होता तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहते

Post Views 111

April 22, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज

उदयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने अंदरूनी झगड़े सुलझाने चाहिए, न कि आम जनता के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
उन्होंने यह बयान उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। डोटासरा ने कहा कि वसुंधरा राजे से जुड़े मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि असली सवाल यह है कि फर्जी पोस्ट किसने बनाई और सबसे पहले किसने उसे फैलाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहली बार पोस्ट किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरे मामले में कांग्रेस को घसीटा जाए। रिफाइनरी हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि यह परियोजना कांग्रेस की सोच का परिणाम है और इसका शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को समय नहीं देने के कारण परियोजना में देरी हुई, और यदि यह पहले शुरू हो जाती तो हालात बेहतर होते। डोटासरा ने यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोई हादसा हो जाता तो यह गंभीर स्थिति होती, और सरकार को यह तय करना चाहिए कि यह साजिश है या दुर्घटना। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार के बावजूद बड़ी लापरवाहियां हो रही हैं। मतदाता सूची और लोकतंत्र पर चिंता जताते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में लाखों नाम हटाए जाने को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंचायत चुनावों को टालकर सरकार प्रशासकों के माध्यम से काम चला रही है, जबकि ओबीसी रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुनाव कराए जाने चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved