Post Views 31
April 21, 2026
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा,
युवक के पास कई संदिग्ध सामग्रियां बरामद, सदर कोतवाली थाना पुलिस जुटी है जांच में
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ कर जब उससे पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक जोड़ी चांदी की पायजेब, एक पर्स, एक मोबाइल फोन, 4-5 मोबाइल चार्जर तथा अलग-अलग लोगों के करीब 5 आधार व जनाधार कार्ड बरामद हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गार्ड्स युवक को जेएलएन पुलिस चौकी लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शैलेंद्र सिंह (44) निवासी जंजीला, नागौर तथा वर्तमान में मयूर कॉलोनी, श्रीनगर रोड, अजमेर का होना बताया। इसके बाद उसे रात करीब 11 बजे सदर कोतवाली थाना ले जाया गया, जहां पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved