For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127542034
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी,

Post Views 21

April 21, 2026

मंगलवार सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा ओर मोदी पर लगाए गंभीर आरोप तो वहीं शाम को भाजपा विधायक पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कांग्रेस को लपेटा

महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी,  मंगलवार सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा ओर मोदी पर लगाए गंभीर आरोप तो वहीं शाम को भाजपा विधायक पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कांग्रेस को लपेटा


संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने के बाद जहां बीजेपी कांग्रेस पर नारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए देश भर में मुखर हो रही है तो वही कांग्रेस भी बचाव में अपना पक्ष रखने के लिए प्रदेश से जिला स्तर तक अपने प्रवक्ताओं द्वारा पत्रकारों के माध्यम से मोदी और भाजपा को घेरने में जुटी है। ऐसे में मंगलवार को जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पूजा त्रिपाठी अजमेर में पत्रकारों से रूबरू होने पहुंची तो वही शाम को अजमेर दक्षिण विधायिका अनीता भदेल ने भी पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर पलटवार किया।
अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने मंगलवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' गिरने के बाद विपक्ष द्वारा जश्न मनाना महिलाओं का अपमान है। उन्होंने संविधान संशोधन विधेयक-2026, परिसीमन विधेयक-2026 और 'केंद्र शासित प्रदेश कानून विधेयक' को लेकर विपक्ष के रुख पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओछी राजनीति के चलते महिला आरक्षण से जुड़ी पहल रुक गई। इससे देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के इतिहास का शर्मनाक पल बताया।

विधायक अनिता भदेल ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लाई थी, लेकिन कांग्रेस सहित इंडी के विपक्षी दलों ने इसका समर्थन नहीं कर महिलाओं की आकांक्षाओं के प्रति अपनी उदासीनता दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने ओबीसी महिला, परिसीमन और दक्षिण भारत के नाम पर भ्रम फैलाकर क्षेत्रीय भावनाएं भड़काने का प्रयास किया। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इतने गंभीर मुद्दे पर जिम्मेदारी से बोलने के बजाय हल्की टिप्पणी करते नजर आए।

विधायक अनिता भदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों से समर्थन की अपील की थी, लेकिन महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर भी विपक्ष राजनीति करता नजर आया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकसभा में अवरोध के बावजूद केंद्र सरकार नारी सम्मान और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ाती रहेगी और आने वाले समय में इसे अवश्य पूरा किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में अजमेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की कई महिला पदाधिकारी भी मौजूद रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved