Post Views 31
April 21, 2026
बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, पहले दिन मदार गेट से लेकर पड़ाव तक दुकानों के बाहर रखे सामान और सड़कों पर खड़े अतिक्रमियों पर कार्रवाई सामान जप्त, ट्रैफिक डिप्टी नीतू राठौड़ खुद उतरी मैदान में
मंगलवार सुबह ट्रैफिक पुलिस बाजारों में हो रहे अतिक्रमणों पर कार्रवाई करने के लिए खुद सड़कों पर उतरी हालांकि इस कार्रवाई में नगर निगम शामिल नहीं था सिर्फ ट्रैफिक पुलिस द्वारा ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया जहां दुकानों की तय सीमा से बाहर रखे सामानों को जप्त किया गया तो वहीं सड़कों पर अतिक्रमण कर डेरा जमाए ठेले रेहडी वाले आदि पर भी कार्रवाई करते हुए उनके सामान को भी जप्त किया गया। साथ ही हिदायत दी गई की आगे से कोई भी यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक डिप्टी नीतू राठौड़ जाप्ते के साथ खुद मैदान में उतरी और कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
उन्होंने बताया कि फिलहाल कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही है लेकिन आगामी दिनों में नगर निगम के साथ मिलकर बाजारों में हो रहे अतिक्रमणों पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह अपनी सीमा में रहकर ही व्यापार करें ताकि यातायात बाधित न हो और बार-बार लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved