For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127544356
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी

Post Views 21

April 21, 2026

मंगलवार को चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम एवं चुनाव सह-पर्यवेक्षक गुरु प्रसाद तंवर और अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अरुण वैष्णव ने न्यायाधीश विमल व्यास से मुलाकात की।

पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी

पुष्कर न्यायालय में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के वार्षिक चुनाव 2026-27 के तहत बुधवार को मतदान आयोजित किया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 102 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंगलवार को चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम एवं चुनाव सह-पर्यवेक्षक गुरु प्रसाद तंवर और अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अरुण वैष्णव ने न्यायाधीश विमल व्यास से मुलाकात की। इस दौरान मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष मदनलाल सांखला और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप पाराशर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाएंगे।

अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अरुण वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पूरे प्रदेश में बार काउंसिल चुनाव के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। पुष्कर न्यायालय को भी अधिकृत मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां स्थानीय अधिवक्ता अपने वोट डालेंगे।

चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved