Post Views 11
April 21, 2026
अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई
दरगाह थाना अंतर्गत तारागढ़ रोड मीठा नीम के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक आदतन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरगाह थाने के एएसआई हुकमाराम सारण ने बताया कि 20 अप्रैल को ढाई दिन के झोपड़े के आसपास जाप्ते के साथ गस्त कर रहे थे इसी दौरान मूखबीर ने बताया कि एक युवक धारदार चाकू लेकर किसी वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहा है। जिस पर उसका पीछा करते हुए तारागढ़ रोड मीठा नीम के पास पहुंचे तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे जाप्ते द्वारा घेरा डाल कर पकड़ा गया और जब उसकी तलाशी ली तो एक चाकू बरामद हुआ जिस पर उसे डिटेन कर थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पकड़े गए युवक का नाम 27 वर्षीय रमजान और रमजानी पुत्र सफीउल्लाह निवासी सूरत राम चौक लाखन कोटडी का रहने वाला है इसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved