For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127336306
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

उदयपुर न्यूज़: पेड़ के नीचे पलंग लगाकर सो रहा था, टैंकर ने आकर कुचल दिया

Post Views 11

April 22, 2026

घटना के बाद ड्राइवर फरार

उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के सुआवतों का गुड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दूध से भरे टैंकर ने रिवर्स लेते समय पलंग पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब 55 वर्षीय फतहसिंह राजपूत अपने घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे पलंग पर सो रहे थे।
पुलिस के अनुसार, टैंकर बाड़े में खड़ा था और ड्राइवर भगवत सिंह राजपूत उसे आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान उसने लापरवाही बरतते हुए तेज गति से टैंकर को पीछे लिया, जिसकी चपेट में फतहसिंह आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतक के पुत्र गोवर्धन सिंह ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved