For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127224398
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 अप्रैल को पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड का दौरा कर रिफाइनरी परिसर आग की घटना का जायजा लिया

Post Views 21

April 21, 2026

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 अप्रैल को पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड का दौरा कर रिफाइनरी परिसर में हाल ही में हुई आग की घटना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सुरक्षा चूक और तकनीकी कारणों पर विस्तृत चर्चा की तथा पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

भजनलाल शर्मा ने बताया कि HPCL अधिकारियों द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नुकसान सीमित क्षेत्र तक ही रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार HPCL को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि इस महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द पुनः संचालित किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि पचपदरा रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संचालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved