Post Views 131
April 21, 2026
उदयपुर में निर्माणाधीन पानी की ओवरहेड टंकी पर बड़ा हादसा हो गया। कालाभाटा-पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र में राजकीय बालिका विद्यालय के सामने बन रही टंकी का मचान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
PHED के तहत ठेकेदार सरिता कंस्ट्रक्शन (जोधपुर) द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे काम के दौरान यह हादसा हुआ। मचान गिरने से दो मजदूर महेंद्र नायक और दिनेश नीचे गिरकर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं एक मजदूर राकेश पुत्र लालू नायक टंकी के ऊपरी हिस्से में फंस गया और नीचे आने का कोई रास्ता नहीं बचा। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची। निगम की फायर टीम \ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा के नेतृत्व में टीम ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म (स्काई लिफ्ट) की मदद से रेस्क्यू किया।
करीब दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन में टीम ने काफी सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ राकेश को सुरक्षित नीचे उतारा। जैसे ही मजदूर नीचे पहुंचा, परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved