For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126945337
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, |  Ajmer Breaking News: 16 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को जिला पुलिस ने पकड़ने में हासिल की कामयाबी, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी बस हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी,अजमेर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरने की दुखद सूचना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आदेश बेअसर—अजमेर में खुलेआम मटन-चिकन बिक्री, सूचना केंद्र चौराहे पर जाम से लोग परेशान |  Ajmer Breaking News: अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर घाटी से खाई में गिरी, एक महिला की मौत  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर आस्था का सैलाब: 500 साल पुरानी परंपराओं से गूंजा पुष्कर,बद्रीनाथ से जुड़ा पुष्कर: अक्षय तृतीया पर दिखी अद्भुत श्रद्धा | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर घाटी बस हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,

Post Views 51

April 20, 2026

अस्पताल अधीक्षक सहित चिकित्सकों को घायलों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, जिला प्रशासन को हादसे की जांच के दिया आदेश

पुष्कर घाटी बस हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,

अस्पताल अधीक्षक सहित चिकित्सकों को घायलों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, जिला प्रशासन को हादसे की जांच के दिया आदेश

पुष्कर घाटी में रविवार को हुए बस हादसे में घायल यात्रियों की कुशलक्षेम ओर हाल जानने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित ट्रॉमा वार्ड में पहुंचे और वहां इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी अस्पताल प्रशासन से ली।
 इस दौरान देवनानी ने घायलों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और हर संभव सहायता और मदद उपलब्ध कराएगी।  उन्होंने परिजनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है। इस दौरान देवनानी ने अस्पताल में समीक्षा करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे और चिकित्सकों की टीम से घायलों के उपचार को लेकर विस्तृत चर्चा की और जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए की ईलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए सभी का निशुल्क इलाज होना चाहिए। उन्होंने गंभीर घायल मरीजों की निरंतर निगरानी करने और सभी को आवश्यक दवाई व जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए की सभी मरीजों की स्थिति की नियमित जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए।  वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में हादसे पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बस चालक का मौके से फरार होना गंभीर चिंता का विषय है और इसकी जांच के लिए वे जिला परिवहन अधिकारी जिला कलेक्टर और संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देंगे की बस का फिटनेस क्यों नहीं चेक किया गया, बस कंडम थी तो उसे सड़कों पर आने कैसे दिया गया यह सभी जांच के विषय हैं। उन्होंने प्रशासन को भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुष्कर घाटी में सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा करने के लिए भी निर्देश दिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved