Post Views 31
April 19, 2026
अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर घाटी से खाई में गिरी, एक महिला की मौत:
सांझी छत के आगे मोड़ से 150 फीट नीचे गिरी बस, पुलिस ओर रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को 8 एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी
अजमेर से पीसांगन में मायरा भरने जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी मिनी प्राइवेट बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण लगभग 200 फीट नीचे खाई में गिर गई।इस हादसे में एक बच्चे ओर एक महिला की मौत होने की अपुष्ट जानकारी सामने आई है।पीसांगन मायरा भरने जा रही बस के पुष्कर घाटी से खाई में गिरने की सूचना पर जिला कलेक्टर लोकबंधु, जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाला सहित 3 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जिला प्रशासन ने मौके पर 8 एंबुलेंस बुलवाई और सभी घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया जहां मेडिकल टीम द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है, बस में लगभग 35 से 40 लोग थे सवार थे, जिसमें 24 से 25 लोग घायल है जबकि एक की मौत होना सामने आया है।सूचना के मुताबिक फॉयसागर रोड का एक गुर्जर परिवार पीसांगन में पारिवारिक कार्यक्रम में मायरे के लिए जा रहा था उस दौरान पुष्कर घाटी पर मिनी बस खाई में पलटी खा गई, पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।
हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved